ANM Course Details 2026: ANM क्या है, योग्यता, फीस, एडमिशन, सिलेबस, सैलरी और करियर की पूरी जानकारी

ANM Course Details 2026: क्या आपको भी हेल्थकेयर (Healthcare) और नर्सिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते है तो आप भी ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) डिप्लोमा कोर्स को कर सकते है यह कोर्स विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (Maternal and Child Health), प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं (Primary Healthcare), टीकाकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य और बुनियादी नर्सिंग देखभाल के लिए बनाया गया है।

ANM कोर्स उन सभी स्टूडेंट के लिए एक बढ़िया कैरियर आप्शन को सकता है जो 12वी के बाद में कम समय में मेडिकल या स्वास्थ्य में जॉब करना चाहते है इस कोर्स को पूरा करने के बाद में आपको सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC), निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के जरिये अवसर मिल सकते है।

मै अशोक कुमार आपको आज इस लेख के जरिये ANM Course Details 2026 के बारे में विस्तार से बताने वाले वाले है जैसे ANM Full Form, Course Duration, Eligibility, Admission Process, Fees, Subjects, Career Scope, Salary और Government Jobs को आसान भाषा में बताया है।

ANM Full Form

ANM का पूरा नाम Auxiliary Nurse Midwifery होता है इसे हिंदी में सहायक नर्स एवं मिडवाइफरी कहा जाता है। ANM स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें विद्यार्थियों को मरीजों की प्राथमिक देखभाल, गर्भवती महिलाओं की सहायता, नवजात शिशुओं की देखभाल, टीकाकरण कार्यक्रम और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में सिखाया जाता है।

इसे भी पढ़े: GNM क्या है, योग्यता, फीस, एडमिशन, सिलेबस, सैलरी और करियर की पूरी जानकारी

ANM Course Overview

विवरणजानकारी
Course NameAuxiliary Nurse Midwifery (ANM)
Course LevelDiploma
Course Durationसामान्यतः 2 वर्ष*
योग्यता12वीं पास
प्रवेश प्रक्रियाMerit या Entrance Exam (संस्थान/राज्य के अनुसार)
अध्ययन क्षेत्रNursing & Healthcare
कोर्स मोडRegular
करियर क्षेत्रGovernment & Private Healthcare
Official Website rajswasthya.rajasthan.gov.in

ANM Course Duration

ANM कोर्स 2 वर्ष का एक डिप्लोमा कोर्स है इन दो सालो में छात्रों को कक्षा अध्ययन (Theory), प्रायोगिक प्रशिक्षण (Practical) और क्लिनिकल फील्ड में सिखाया जाता है जो निम्न प्रकार से है:

  • प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं
  • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य
  • टीकाकरण कार्यक्रम
  • पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा
  • सामुदायिक स्वास्थ्य
  • प्राथमिक उपचार (First Aid)
  • रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता

ANM Course Eligibility

ANM कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आपके पास में निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए

पात्रताविवरण
शैक्षणिक योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
न्यूनतम अंककई संस्थानों में 40%–50% (कॉलेज अनुसार)
स्ट्रीमArts / Science / Commerce (संस्थान के नियम अनुसार)
मेडिकल फिटनेसकुछ संस्थानों में आवश्यक

ANM Course Age Limit

ANM कोर्स में 17 वर्ष के बाद में कोई भी प्रवेश ले सकते है:

विवरणआयु
न्यूनतम आयु17 वर्ष
अधिकतम आयुसंस्थान/नियमों के अनुसार

ANM Admission Process 2026

ANM कोर्स में एडमिशन लेने के लिए हर राज्य और कॉलेज के अपने अपने अलग अलग नियम होते है :

1. Merit Based Admission

बहुत सी सरकारी और निजी कॉलेज में 12वी कक्षा में प्राप्त नंबर के आधार पर मेरिट लिस्ट को बनाया जाता है

2. Entrance Exam

कोई विश्वविद्यालय एव नर्सिंग संस्था एडमिशन के लिए एक प्रवेश परीक्षा करती है इसके बाद में पास अभ्यर्थीयो को डॉक्यूमेंट वेरीफाई के लिए बुलाते है

3. Counselling Process

जब मेरिट लिस्ट या प्रवेश परीक्षा के बाद में अभ्यर्थीयो को काउंसलिंग के लिए बुलाते है और कॉलेज में सीटो को आवंटित करते है

ANM Course Fees

ANM कोर्स में प्रवेश के बाद में आपको अपने कॉलेज के अनुसार फीस भरनी होगी

कॉलेज का प्रकारअनुमानित वार्षिक फीस
सरकारी कॉलेज₹5,000 – ₹30,000
निजी कॉलेज₹30,000 – ₹1,20,000

ANM Course क्यों करें?

ANM कोर्स करने के बाद में आपको निम्नलिखित प्रकार से लाभ मिल सकते है

  • कम अवधि में हेल्थकेयर क्षेत्र में करियर शुरू करने का अवसर।
  • सरकारी एवं निजी अस्पतालों में रोजगार की संभावना।
  • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने का अवसर।
  • सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ने का मौका।
  • आगे GNM, B.Sc Nursing जैसे उच्च पाठ्यक्रमों की ओर बढ़ने का अवसर (जहां संबंधित पात्रता लागू हो)।
  • ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर।

ANM Course Subjects & Syllabus 2026

ANM डिप्लोमा में दोनों वर्ष के अनुसार आपको विषय के साथ में सिलेबस बताया है जो निम्नलिखित प्रकार से है:

ANM First Year Subjects

विषयमुख्य अध्ययन
Community Health Nursingसामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं
Health Promotionस्वास्थ्य जागरूकता एवं पोषण
Primary Health Care Nursing – Iप्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल
Child Health Nursingशिशु स्वास्थ्य एवं देखभाल

ANM Second Year Subjects

विषयमुख्य अध्ययन
Midwiferyगर्भावस्था एवं प्रसूति देखभाल
Health Centre Managementस्वास्थ्य केंद्र संचालन
Primary Health Care Nursing – IIउन्नत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं
Internshipअस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण

ANM Course में क्या सिखाया जाता है?

एएनएम कोर्स में छात्रों को इस सभी विषयो के बारे में पढ़ाया और सिखाया जाता है –

  • प्राथमिक उपचार (First Aid)
  • टीकाकरण (Immunization)
  • गर्भवती महिलाओं की देखभाल
  • नवजात शिशु की देखभाल
  • परिवार नियोजन
  • पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा
  • संक्रमण नियंत्रण (Infection Control)
  • रोगों की रोकथाम
  • प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं
  • मेडिकल रिकॉर्ड तैयार करना

Skills Required for ANM Course

ANM में सफल होने के लिए पढाई के साथ में आपके पास निम्नलिखित स्किल्स भी होनी चाहिए

Skillमहत्व
Communication Skillsमरीजों से सही संवाद
Patient Careबेहतर देखभाल
Team Workडॉक्टर एवं स्टाफ के साथ कार्य
Time Managementसमय पर सेवाएं देना
Decision Makingआपातकालीन स्थिति में सही निर्णय
Compassionमरीजों के प्रति संवेदनशीलता
Basic Computer Knowledgeरिकॉर्ड एवं रिपोर्ट तैयार करना

Top Colleges for ANM Course in India

भारत के बेस्ट सरकारी और प्राइवेट ANM कोर्स एक कॉलेज का नाम निचे बताया गया है।

Government Colleges

  • Government College of Nursing
  • State Nursing Training Institutes
  • District Nursing Colleges
  • Government Medical College Nursing Schools

Private Colleges

  • Apollo School of Nursing
  • Parul University
  • Integral University
  • Rama University
  • Baba Farid University से संबद्ध संस्थान

Career Scope After ANM Course

ANM कोर्स को पूरा करने के बाद में आपके पास में हेल्थकेयर सेक्टर में बहुत सारे रोजगार का रास्ते खुल जाते है इन आपको अपने योग्यता, अनुभव और राज्य व भर्ती के नियमो के आधार पर निर्भर करता है

Government Jobs After ANM

ANM के बाद निम्न क्षेत्रों में भर्ती निकल सकती है—

  • सरकारी अस्पताल
  • Primary Health Centre (PHC)
  • Community Health Centre (CHC)
  • Sub Health Centre
  • National Health Mission (NHM)
  • महिला एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
  • जिला स्वास्थ्य विभाग
  • राज्य स्वास्थ्य विभाग
  • रेलवे अस्पताल
  • रक्षा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थान (पात्रता अनुसार)

Private Jobs After ANM

प्राइवेट सेक्टर में भी कई अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।

  • Private Hospitals
  • Nursing Homes
  • Clinics
  • Maternity Centres
  • NGOs
  • Home Healthcare Services
  • Diagnostic Centres
  • Rehabilitation Centres

ANM Salary in India

क्षेत्रअनुमानित मासिक वेतन
सरकारी संस्थान₹25,000 – ₹40,000+*
निजी अस्पताल₹12,000 – ₹25,000
NGO / Community Health₹15,000 – ₹30,000
Home Healthcare₹15,000 – ₹35,000

ANM Course के बाद लोकप्रिय Job Profiles

Job Profileमुख्य कार्य
Auxiliary Nurseमरीजों की प्राथमिक देखभाल
Community Health Workerग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं
Health Workerटीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम
Home Nurseघर पर स्वास्थ्य सेवाएं
Maternity Assistantगर्भवती महिलाओं की देखभाल
Vaccination Workerटीकाकरण अभियान में सहयोग

ANM vs GNM: कौन-सा कोर्स बेहतर है?

ANM और GNM दोनों कोर्स ही नर्सिंग के लिए लोकप्रिय है दोनों कोर्स की योग्यता, अवधि, वैधता अपने अनुसार अलग अलग है –

आधारANMGNM
Full FormAuxiliary Nurse MidwiferyGeneral Nursing and Midwifery
Course LevelDiplomaDiploma
अवधिसामान्यतः 2 वर्षसामान्यतः 3 वर्ष
योग्यता12वीं पास12वीं पास (संस्थान के अनुसार)
मुख्य फोकसप्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं एवं मातृ-शिशु देखभालजनरल नर्सिंग एवं अस्पताल प्रबंधन
करियर स्कोपANM, Health WorkerStaff Nurse, Nursing Officer (भर्ती नियम अनुसार)
उच्च शिक्षाGNM, B.Sc Nursing (पात्रता अनुसार)Post Basic B.Sc Nursing, M.Sc Nursing (पात्रता अनुसार)

ANM vs B.Sc Nursing

आधारANMB.Sc Nursing
कोर्स स्तरDiplomaBachelor’s Degree
अवधिसामान्यतः 2 वर्षसामान्यतः 4 वर्ष
योग्यता12वीं पास12वीं (आमतौर पर PCB)
फीसअपेक्षाकृत कमअपेक्षाकृत अधिक
करियर स्कोपEntry Level Nursing RolesAdvanced Nursing Opportunities
उच्च शिक्षाGNM / B.Sc Nursing (पात्रता अनुसार)M.Sc Nursing एवं अन्य उच्च अध्ययन

ANM Course के फायदे

  • कम समय में पूरा हो जाता है।
  • हेल्थकेयर सेक्टर में जल्दी करियर शुरू करने का अवसर।
  • सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार की संभावना।
  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्य के अवसर।
  • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका।
  • आगे GNM या B.Sc Nursing जैसे कोर्स करने का अवसर (पात्रता के अनुसार)।
  • समाज सेवा के साथ स्थिर करियर बनाने का विकल्प।

ANM Course की चुनौतियां

  • शुरुआती स्तर पर निजी संस्थानों में वेतन अपेक्षाकृत कम हो सकता है।
  • नियमित फील्ड वर्क और शिफ्ट ड्यूटी करनी पड़ सकती है।
  • सरकारी नौकरियों में प्रतिस्पर्धा अधिक होती है।
  • करियर में आगे बढ़ने के लिए उच्च शिक्षा और अनुभव लाभदायक रहते हैं।

Higher Education After ANM

ANM पूरा करने के बाद छात्र अपनी योग्यता और संस्थान के नियमों के अनुसार आगे की पढ़ाई कर सकते हैं।

  • GNM (General Nursing and Midwifery)
  • B.Sc Nursing (जहां पात्रता लागू हो)
  • Post Basic Nursing Programs (पात्रता अनुसार)
  • Public Health Courses
  • Healthcare Management Courses
  • Hospital Administration Courses

ANM Course के बाद Career Growth

अनुभव और अतिरिक्त योग्यता के साथ आप अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।

  • Senior ANM
  • Community Health Officer (भर्ती नियमों के अनुसार)
  • Nursing Supervisor
  • Health Educator
  • Vaccination Program Coordinator
  • Hospital Administration Roles
  • NGO Health Project Officer

ANM Course Details FAQs

ANM Full Form क्या है?

ANM का पूरा नाम Auxiliary Nurse Midwifery है।

ANM Course कितने साल का होता है?

ANM 2 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स होता है। वास्तविक अवधि संबंधित नियामक नियमों या संस्थान के अनुसार अलग अलग हो सकती है।

ANM के लिए योग्यता क्या है?

ANM में प्रवेश लेने के लिए आपके पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है

Leave a Reply